भरथना: ग्राम व्यासपुर कोठी स्थित बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
ग्राम व्यासपुर कोठी में शुक्रवार की दोपहर बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी। राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मोर का शव को ले जाकर महेवा पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।