विदिशा जिले के आसपास कई क्षेत्रों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का जायजा लेने विधायक मुकेश टंडन एवं एसडीएम क्षितिज शर्मा बुधवार सुबह 10 बजे ग्रामीण इलाकों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसल क्षति की जानकारी ली।विधायक मुकेश टंडन ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान लश्करपुर गांव में हुआ है।