सिंगरौली: राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया, राज्य मंत्री राधा सिंह मौजूद रहीं
भौतिक रूप से ही नही आर्थिक सामाजिक रूप से भी दिव्यांग जनो को शसक्त बनाया जायेगा। उक्त आशय का उद्बोधन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर दिव्यांग द्वारा अपने गीतो के माध्यम से स्वागत किया गया।