चाकसू: मोजमाबाद पुलिस ने नासनोदा में एनडीपीएस एक्ट मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Chaksu, Jaipur | Mar 29, 2024 मौजमाबाद थाना पुलिस ने जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे के नासनोदा गांव में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी संजय मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भरत राज गुर्जर के पास 1 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।