गोपालगंज में एक परिवार का 20 सालों से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। आर्य नगर निवासी विकेश कुमार के घर तब खुशी का सैलाब उमड़ पड़ा, जब उनकी पत्नी ज्योति देवी ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।दो दशक बाद घर में गूंजी किलकारी ने पूरे परिवार को भावनाओं से भर दिया। जैसे ही बच्चे के जन्म की खबर मिली, परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठे। रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परि