चास: बोकारो के सेक्टर 12 थाना पुलिस ने ठगी के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Chas, Bokaro | Feb 19, 2024 बोकारो सेक्टर 12 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी अर्धसैनिक बल का जवान बनकर ठगी करने वाले एक शख्स को पश्चिम बंगाल के वर्धमान से गिरफ्तार किया गया है। इस नकली जवान का नाम राजेश रंजन झा है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिला के बौंसी का रहने वाला है। इस मौके पर सिटी डीएसपी ने कहा कि आरोपी सीआईएसएफ एवं अर्धसैनिक बल का जवान बात कर ठगी करता था।