बस्ती: खाई नारा गांव के दिव्यांग ने अराजक तत्वों से परेशान होकर विधायक से न्याय की गुहार लगाई
Basti, Basti | Jan 19, 2026 बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के खाईनारा गांव निवासी विकलांग राम करन ने ग्रामीणों के साथ महादेवा विधायक दूधराम से मिलकर रास्ता बाधित करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कुछ लोग इंटर लॉकिंग सड़क को सब्बल से उखाड़ रहे हैं,इतना ही नहीं अम्बेडकर पार्क के रास्ते में बांस गाड़ कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है।