जतारा: कुर्राई के बागराज माता मंदिर में सतचंडी महायज्ञ, भागवत कथा और मेले में उमड़ी भीड़, रविवार को भंडारे का आयोजन
दिगौड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुर्राई बर्माताल के बागराज माता मंदिर में विशाल सतचंडी महायज्ञ, श्रीमद भागवत कथा पुराण, संत सम्मेलन, रामलीला एवं विशाल मेला का आयोजन 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के कई ग्रामों के लोग महायज्ञ व भागवत कथा को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।