जतारा: गीता महोत्सव प्रतियोगिता में दिगौड़ा की छात्रा ने टीकमगढ़ जिले में पहला स्थान किया प्राप्त, कलेक्टर ने किया सम्मानित
गीता महोत्सव प्रतियोगिता टीकमगढ़ जिले के समस्त शासकीय व प्राइवेट स्कूलों में आयोजित की गई थी, जिसमें दिगौड़ा नगर की छात्रा ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर पूरे जिले में अपने परिवार, गांव व स्कूल का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मोक्षदा एकादशी गीता जयंती के अवसर पर कलेक्टर ने नजरबाग मंदिर टीकमगढ़ में छात्रा को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया है।