अशोकनगर शहर की खालसा कॉलोनी में नपा द्वारा नालियों का निर्माण तो करा दिया। लेकिन नालियों के गंदे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था ना करने के कारण गंदा पानी कालोनी से सटे हुए खाली पड़े प्लाटों में भरा रहता है जिससे रहवासियों में गंदे पानी से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है।