भभुआ: चैनपुर व चांद के एजीएम पर वेतन स्थगित कर भभुआ एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
Bhabua, Kaimur | Dec 18, 2025 गुरुवार को 11 बजे भभुआ अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में सभी पीडीएस गोदाम प्रबंधकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राशन का समय से उठाव एवं सभी पीडीएस दुकानों पर नियमित उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्डधारियों को उनके कार्ड के अनुसार राशन भी वितरण करना है।