रावतभाटा: भैंसरोडगढ़ के अभ्यारण्य में रहस्यमयी मौत, रिलोकेशन सेंटर के पास मिला लेपर्ड का शव, प्राकृतिक मृत्यु की आशंका
वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभ्यारण्य के पाड़ाझर क्षेत्र की बीट नंबर एक में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गश्ती दल को इलाके में तेज दुर्गंध महसूस हुई। जांच करने पर लेंटिना की झाड़ियों के बीच एक लेपर्ड मृत अवस्था में मिला। शव काफी पुराना था और सड़ चुका था। क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत मंगल के अनुसार, आसपास सघन तलाशी ली गई ल