केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 11वीं बटालियन की ओर से शुक्रवार को बंदगांव प्रखंड की हलमद स्थित सीआरपीएफ /11 बटालियन कैंप क्षेत्र में नागरिक कार्य कार्यक्रम (सिविक एक्शन प्रोग्राम ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीआरपीएफ /11 बटालियन के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट राजीव कुमार ने किया। इस मौके पर ग्रामीणों के बीच जरूरत के सामान बांटे गए।