महनार: हज़रत खाकी बाबा का 98वां उर्स अकीदत और श्रद्धा के साथ संपन्न
महनार नगर क्षेत्र अंतर्गत महनार थाना मोड़ स्थित हज़रत सूफी संत हज़रत नेमत अली उर्फ खाकी बाबा की दरगाह पर सोमवार को 98वां सालाना उर्स बेहद अकीदत और श्रद्धा के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर दूर-दराज़ से पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी कर सुख-शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दुआ मांगी। उर्स के अवसर पर महनार के विधायक उमेश सिंह कुशवाहा,