महनार: नल-जल योजना में लापरवाही से गरीब परिवार बेघर, गिरा कच्चा मकान
वैशाली जिले के महनार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत टांडा चौरी वार्ड संख्या 16 में नल-जल योजना के तहत बिछाए गए पानी के पाइप के फट जाने से एक गरीब परिवार का कच्चा मकान गिर गया। इस हादसे में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार के सभी सदस्य ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।