श्यामटू गांव के नजदीक सोमवार देर शाम टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच