इटारसी के तीख़ड़ नदी में शुक्रवार देर शाम दो युवक डूब गए थे। उनकी पहचान ग्राम भट्टी निवासी शिवशंकर उर्फ धन्नू वर्मा और छोटू चौधरी के रूप में हुई है, शनिवार को सुबह से शाम करीब 4 बजे तक पुलिस एवं SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी रहा इसी दौरान एक अन्य लाश भी पानी में मिली जिसकी जांच जारी है पथरोटा थाना प्रभारी संजीव कुमार पवार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम की है।