इटावा: सदर क्षेत्र में विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया, 129 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, वसूले ₹7 लाख 22 हजार 8 पर मुकदमा दर्ज
Etawah, Etawah | Sep 20, 2024 सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत विभाग ने 10 हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 129 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे वहीं 7 लाख 22 हजार की बसूली भी की। वही पुरविया टोला नाला पार पर चेकिंग के दौरान 8 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पकड़ा। जिसमें विभाग द्वारा सभी पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।