इटावा: सदर इलाके में पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर अजीत यादव का जनपदवासियों ने जोरदार स्वागत किया, सदर एसडीएम ने दी बधाई
Etawah, Etawah | Sep 20, 2024 सदर इलाके में पेरिस पैरा ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर अजीत यादव का जनपदवासियों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि पेरिस पैरा ओलंपिक में इटावा जनपद के एक छोटे से गांव के रहने वाले अजीत यादव ने सिल्वर मेडल जीता, जिसके बाद आज वो अपने गृह जनपद इटावा पहुंचे जहां जनपदवासियों ने नुमाइश पंडाल में उनका जोरदार स्वागत किया।