सफीपुर: कोतवाली प्रभारी सफीपुर ने थाना समाधान दिवस पर सुनी लोगों की समस्याएं, 4 में से 2 शिकायतों का हुआ निस्तारण
Safipur, Unnao | Mar 9, 2024 सफीपुर कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस पर कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जहाँ दो शिकायती पत्र राजस्व से और दो विवाद से संबंधित आए। विवाद से संबंधित दोनों शिकायतों का निस्तारण कर शेष दो के निस्तारण हेतु संबधित विभाग को निर्देशित किया गया है।