उदयपुर जिले के उदयसागर के गेट खोलने के बाद बेड़च नदी से सरजणा बांध में पानी की आवक हो रही है। गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिन मौसम बारिश से जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हो गया। उदयपुर जिले में पिछले दो दिनो से हो रही लगातार बरसात के बाद चारो तरफ पानी पानी हो गया है। बरसात के बाद लगातार पानी की आवक के कारण उदयसागर के गेट का लेवल ओर बढ़ा दिया गया है।