आरोन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध संचालित क्लीनिक पैथोलॉजी मेडिकल दुकानों की जांच की। 25 अक्टूबर को बीएमओ ने बताया, गुना कलेक्टर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सिरोंज रोड पर एक पैथोलॉजी की जांच में कमी मिलने पर सील किया। वहीं सिरोंज रोड पर अन्य मेडिकल और पैथोलॉजी पर छापामार कार्यवाही कर दवाइयां लाइसेंस आदि की जांच की गई।