मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार को छठव्रतियों ने स्थानीय नदी और तालाबों में जाकर शाम करीब 5बजे अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर घाट जगाया। मझिआंव में कोयल नदी के तट पर मेला घाट, पानी टंकी घाट, बैलगाड़ी घाट, मंदिर घाट और अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।इधर बरडीहा के तालाबों के किनारे भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की।