इटावा: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक सम्पन्न हुई, ट्रांजेक्शन दर बढ़ाना है उद्देश्य
Etawah, Etawah | Apr 3, 2025 आज गुरुवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समिति बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने कक्षा 8 से कक्षा 9 की ट्रांजैक्शन दर बढ़ाने का उद्देश्य रखा और एक से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए, अन्य संबंधित निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं।