मुरादाबाद: इंटरसीस ट्रेडर्स कंपनी से निकाले जाने पर व्यक्ति बैठा जिला कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल पर
ज़िला कलेक्ट्रट पर भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह एक साल से इंटरसीस ट्रेड्स कंपनी में काम कर रहा था ।अचानक कंपनी के मालिक ने बगैर नोटिस दिए उसे काम से निकाल दिया। इस संबंध में कई अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिसके बाद वह जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया।