केराकत: जरहिला कला एवं भाऊपुर रायगंज जगापुर गांव में पीडीए जन पंचायत चौपाल का किया गया आयोजन
केराकत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जरहिला कला एवं भाऊपुर रायगंज और जगापुर गांव में विधानसभा नीरज पहलवान की अध्यक्षता में पीडीए जन पंचायत चौपाल आहूत की गई। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में प्रदेश सचिव डॉ. विवेक रंजन यादव एवं ऋषि यादव शामिल हुए। संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि एनडीए की सरकार के ताबूत में यह जन पंचायत चौपाल अंतिम कील ठोकने का काम करेगी।