केराकत: जलालपुर क्षेत्र में द-मर्सी क्लब की तरफ से कंबल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जलालपुर में द-मर्सी क्लब की तरफ से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कंबल वितरण के कार्यक्रम में करीब 250 जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उपजिलाधिकारी ने सभी जरूरतमंदों एवं मिल्की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कंबल वितरित किया।