रानीगंज: रानीगंज के एक गांव में नाबालिक लड़का और लड़की की शादी हो रही थी, प्रशासन की टीम ने सूचना पर पहुंचकर शादी रुकवाया
रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को नाबालिग लड़का-लड़की की शादी होने वाली थी। लड़की की उम्र 14 साल और लड़के की उम्र 17 साल थी। शादी की जानकारी मिलते ही पंचायत की मुखिया उनके पति और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शादी को रुकवाया।