मझिआंव थाना क्षेत्र के तलशबरिया पंचायत अंतर्गत अधौरा गांव निवासी दिनेश राम का 12 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार बीते करीब 15 घंटों से लापता था। इस संबंध में पीयूष के पिता द्वारा मझिआंव थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। आवेदन में बताया गया था कि मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे पीयूष ट्यूशन के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। बच्चे के घर न लौटने