मधेपुरा: पड़वा नवटोल में जदयू के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की, हर संभव मदद का आश्वासन दिया
मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुरलीगंज प्रखंड के पड़वा नवटोल गांव के वार्ड 2 में बीते मंगलवार को फूल तोड़ने के विवाद में एक सनकी पूर्व फौजी ने 6 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी थी,जिसकी सूचना पाने के बाद आज रविवार को दिन के 11 बजे जदयू के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर का घटना की जानकारी ली,