मेरठ: SSP ऑफिस पर महिला ने भगाने का आरोप लगाकर किया जमकर हंगामा, PM आवास योजना के नाम पर हुई ठगी, कार्रवाई का दिया आश्वासन
Meerut, Meerut | Jul 6, 2024 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हरीनगर निवासी पिंकी ने बताया कि वकील अहमद, यूसुफ, दानिश, सिमरन व अज्ञात लोगो ने उससे PM आवास योजना के फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ली थी। आरोपियों के खिलाफ उसने ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमे के विवेचक मनोज कुमार सक्सैना ने वकील अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया व अन्य आरोपियों के नाम काट दिए।