बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के पतुत मार्ग पर कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद कार सवार मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। दुर्घटना में घायल युवक को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल का उपचार चल रहा है, घायल की पहचान टुन्ना कुमार के रूप में की जा रही है। दुर्घटना बुधवार की रात्रि 9:11 के करीब की है।