झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर गांडेय कार्यालय से रन फॉर झारखण्ड कार्यक्रम आयोजित
Gandey, Giridih | Nov 11, 2025
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार की सुबह 9 बजे गांडेय प्रखंड कार्यालय परिसर से रन फोर झारखण्ड कार्यक्रम आयोजित की गई। यहाँ रन फोर झारखण्ड की शुरुआत से विभिन्न कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत हो गई है। झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह की शुरुआत रन फॉर झारखंड से की गई है।