बिलासपुर सदर: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने बिलासपुर में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर क्या कहा
राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने बिलासपुर में कहा कि भारत सरकार और खेल मंत्रालय द्वारा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच करवाने का निर्णय इस देश की जनता की भावनाओं के साथ किया गया सीधा विश्वासघात है। पूर्व में केंद्रीय मंत्री व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जो भरोसा दिया था उस पर वह जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।