बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा केचुआ चौक में पिछले दिनों बैंक डकैती का असफल प्रयास के बाद महागामा बाजार के विभिन्न बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर बैंकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान टाइगर मोबाइल और पुलिस गश्ती वाहन के द्वारा लगातार बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।