हुज़ूर: डॉ.अंबेडकर प्रतिमा की मांग को लेकर आज़ाद समाज पार्टी की रैली, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका
Huzur, Bhopal | Jan 29, 2026 ग्वालियर हाईकोर्ट कैंपस में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर भोपाल में आज़ाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई इसके बाद रैली शिवाजी चौराहे की ओर बड़ी लेकिन पुलिस ने रेड क्रॉस हॉस्पिटल के सामने बेरीकेडिंग कर रैली को रोक दिया|