गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो, बांसस्थान स्थित बामंत माता मंदिर में दान पेटी तोड़कर नकदी चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना शनिवार रात करीब 8 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है।