जानसठ: मीरापुर के गांव भूम्मा में ग्रामीणों ने दबंगों पर सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप, किया विरोध प्रदर्शन
मीरापुर के गाँव भूम्मा मे सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, मंगलवार शाम करीब 5:00 के आसपास ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया और आरोप लगाया कि सरकारी तालाब पर गांव के ही कुछ दबंगों ने पूरी तरह कब्जा कर रखा है जिसमें कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई आज तक नहीं हुई।