मोहनिया: कैमूर में मंत्री संतोष सिंह ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आ रहे हैं प्रधानमंत्री, सुरक्षा का होगा कड़ा इंतजाम
Mohania, Kaimur | May 28, 2025 कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोहतास जिले के बिक्रमगंज में कार्यक्रम है । उनके इस सभा में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है।