सिवनी: सेंट आर सिटी सिवनी में दिव्यांगजनों के लिए 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Seoni, Seoni | Sep 15, 2025 सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देशन एवं आजीविका मिशन तथा सामाजिक न्याय निशक्तजन कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा सिवनी जिले के दिव्यांगजनों हेतु 7 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को बताया गया कि इस प्रशिक्षण शिविर में दिव्यांगजनों को शॉपकीपर संबंधित व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया गया।