आरा: तरारी गांव के समीप टैंपो पलटने से मां बेटा हुए घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 19, 2024 तरारी थाना क्षेत्र के तरारी गांव के समीप अनियंत्रित टैंपो पलटने से सोनी देवी और उनके पुत्र प्रियांशु कुमार घायल हो गए। घायल मां बेटे को परिजनों द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।