मोतिहारी: जनता दरबार के दौरान मिली शिकायत पर एसपी ने सब इंस्पेक्टर को ऑन द स्पॉट किया सस्पेंड
मोतीहारी एसपी ने जनता दरबार के दौरान मिली शिकायत के आधार पर संग्रामपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को ऑन द स्पॉट सस्पेंड कर दिया। शिकायतकर्ता के द्वारा संग्रामपुर में आयोजित जनसुनवाई में शिकायत की गई केस के एवज में रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।