इटारसी: इटारसी-प्रयागराज एक्सप्रेस अब चुनार तक, पश्चिम मध्य रेलवे ने 47 ट्रिप के लिए बढ़ाया मार्ग, यात्रियों को होगा लाभ
माघ मेला-2026 में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय मंगलवार को शाम 4 बजे लिया है। इटारसी-प्रयागराज छिवकी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को अब चुनार जंक्शन तक विस्तारित किया गया है। गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-चुनार एक्सप्रेस (विस्तारित मार्ग) इटारसी से शाम 17:15 बजे प्रस्थान करेगी।