गुलाबगंज: पिपलेश्वरधाम शिव मंदिर के पास बिजली के खंभे में लगी जंग, कभी भी गिर सकता है, दुर्घटना की आशंका
बुधवार शाम 4 बजे गुलाबगंज के रहवासियो ने पिपलेश्वर धाम शिव मंदिर के पास गली मे लगे विद्युत पोल को सुधारने की मांग की है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है कि विद्युत पोल मे नीचे की ओर से पूरी तरह जंग लग चुकी है। वह कभी भी गिरकर दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। पहले भी इस बात की शिकायत उठी थी, तब तारो के सहारे इस बांध दिया था, लेकिन वह अब जर्जर हो चुका।