अशोकनगर नया बस स्टैंड के पास बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अन्नोद निवासी हल्के पुत्र मोहर सिंह कुशवाहा उम्र 20 वर्ष शुक्रवार की रात 9 बजे तमोईया से से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान नया बस स्टैंड के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।