सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव संपन्न, महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से बुधवार शाम 5:00 संपन्न हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतारे लगी हुई थी मतदाता वोट देकर उत्साहित नजर आ रहे थे । जिले में कुल 428 मतदान केंद्रों में समय से मतदान शुरू कर दिया गया था। सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बलों की तैनाती सभी मतदान केंद्रों में किया गया था।