पंचकूला: सड़कों एवं पीने के पानी की समस्या को रखा मंत्री के समक्ष, पूर्व विधायक ने अमरावती में दी जानकारी
मंगलवार को पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने हल्का कालका की सड़कों एवं पीने के पानी की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल से मुलाक़ात की। रविवार-सोमवार को पूर्व विधायक के कालका व पिंजौर में हुए दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने अवगत करवाया था कि पीने के पानी की बहुत समस्या आ रही है।