पंचकूला: गोलपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर वेकल्पिक रास्ते का काम हुआ शुरू, जिला पार्षद ने दी जानकारी
एसडीएम गौरव चौहान ने जिला परिषद् सदस्य बहादुर राणा ककराली के साथ गोलपुरा के नजदीक नेशनल हाईवे पर क्षति ग्रस्त पुल का दौरा किया। उन्होंने तुरंत मौके पर एनएचएआई के अधिकारियों को बुलाकर पुल के एक तरफ से वैकल्पिक रास्ता बनाने का कार्य शुरू करवाया। जिसमें नीचे नदी में बड़े पाइप डलवा कर उपर से मिट्टी डालकर वैकल्पिक रास्ता बनाया जाएगा।