बलौदाबाजार भाटापारा जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा आज गुरुवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा पहुंचे यहां पर 22 करोड़ की लागत से बनने वाले कबीर सागर तालाब का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए साथ ही उन्होंने सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया इस दौरान अधिकारी कर्मचारी गण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए