सोमवार सुबह 9:00 के लगभग चरक भवन स्थित जिला अस्पताल में मानव सेवा संस्था द्वारा स्वर्गीय पहलाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष दीपेंद्र सरसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के महंगाई के दौर में कई लोग अपना समुचित इलाज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को फल उपलब्ध कराना भी उनके लिए बड़ी राहत साबित